आज में टेलर आंटी के पास गई थी | मैंने उससे कहा कि, मेरा फटा हुआ शर्ट
सिलाके दीजिए, उन्होंने कहा कि वो सिलाके दे देगी | तो बातो बातो में पूछने लगी
कि, क्या कर रही हो? मैंने जवाब दिया कि मेरी ट्रेनिंग चल रही है | और उसके बाद मै और पढ़ना चाहती हू | उन्होंने कहा कि, बहुत अच्छा ! वो आगे कहने लगी कि, आजकल
लड़किया बहुत पढ़ने लगी है | क्योंकि लड़किया कर सकती है | वे बहुत कुछ सह सकती है |
वो पढके पुरे को घर को संभालती है | लेकिन यह लड्कोंके के लिए काफी भारी है | वो
कोनसा भी भार सह नहीं सकते | लड़किया आजकल बहुत आगे बढ़ रही है | यह लड़के तो पढते ही
नहीं | क्योंकि उनके लिए सारे भार को संभालना कठिन है |
मुझे यह बात सुनकर लगा कि, क्या औरते वाकई
में सहनशील है जैसे कि मैंने पहले सोचा था | हां वे सहनशील है क्योंकि कुछ औरते
पहले से ही सहनशील बनाई गई तो कुछ बन गई है | इस विचार से औरते सोचती है कि, “मुझे
ती यह करना ही है| अगर में नहीं करुँगी उनका (पति, बच्चे, सास, ससुर, पिताजी
इत्यादी ) क्या होगा ? शायद इस प्रश्न से वो हमेशा झूझती रहती है | इसलिए वो जो
चाहे वो करती है | उसमे वह अपने आप को तथा दुसरोंको भी खुश करती है |
पर सवाल मेरा यह फिर से है कि, क्या वो यह
सबकुछ करके खुश रह पाती है? शायद हां ! मेरी आज ही गीता बेन से बात हुई कि, उसने
आजकल सबकुछ छोड़ दिया है | वो मारवाड़ी के घर काम कर रही है | और वो अब सिर्फ अपने
बहन और उसके लड़के को देख रही है | बस ! अपनाकाम भला और में भली | और इस सोच से वो
खुश भी है |
आंटी जी ने आगे कहा कि, “आजकल लड़कियोंको
सजग रहना चाहिए| दिल्ली में जो गैंग रेप हुआ उससे पूरा दुनिया में तमाशा हुआ | वह
लड़की अगर अपने दिमाग का इस्तेमाल करती तो उसके साथ कुछ नहीं होता | इसलिए लड़कियों
ने अपने पर्से में हमेशा कुछ ना कुछ रखना
चाहिए जैसे मिर्ची का पावडर, स्प्रे इत्यादी | ताकि वे अपने जान को बचा पायेगी |
औरत कितनी भी होशियार या निडर हो पर उसे तो डर लगता ही है | हमेशा उसने अपने आप को
सतर्क रखना चाहिए |
No comments:
Post a Comment